ए. आर. रहमान : अनिवार्य (इंडियन पॉप)

ए. आर. रहमान : अनिवार्य (इंडियन पॉप)

संगीत की ऊँची-नीची स्वर लहरियों पर जिस सुंदरता से रहमान का संगीत तैरता है, वह इस बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार के संगीत कौशल का जीता जागता सबूत है। हाथ में माइक हो, चाहे ऑर्केस्ट्रा कंडक्टर की छड़ी—ये जादुई तिलिस्म की तरह कब एक से दूसरी भूमिका में ढल जाते हैं, सुनने वालों को पता ही नहीं चलता। विशुद्ध भारतीय साज़ों और पश्चिमी इलेक्ट्रॉनिक वाद्यों का बारीकी भरा संतुलित मिश्रण बनाने की इनकी योग्यता ने इनको विश्व स्तर पर सफ़लता दिलाई है। इनके आज तक के सर्वश्रेष्ठ पॉप गीतों का यह संकलन, इनके इसी संगीत संयोजन और गायकी की दुर्लभ प्रतिभा का निचोड़ है।